Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, आधा दर्जन लोगों की मौत

कार खाई में गिरी, आधा दर्जन लोगों की मौत

देहरादून। टिहरी जिले के अंतर्गत नैनबाग क्षेत्र में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आ रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा बीती रात टिहरी जिले में नैनबाग यमुना पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कार नंबर यूके-07-9607 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग एक ही परिवार के हैं। जो परिवार के ही बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। परिजनों को जब बीती देर रात उनकी लोकेशन नहीं मिली तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और बुधवार को खाई से छह शव बरामद किए। हादसे में मरने वालों की पहचान 30 साल के प्रताप, उसके 28 साल के छोटे भाई राजपाल, राजपाल की 25 साल की पत्नी जशीला, 38 साल के मुन्ना, 35 साल के विनोद और 28 साल के वीरेंद्र के रूप में हुई है। यह सभी उत्तरकाशी जिले के मोरी के रहने वाले थे। यह लोग उत्तरकाशी से देहरादून की तरफ आ रहे थे, अचानक ड्राइवर ने कार पर संतुलन खो दिया और कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments