Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरामगंगा में गिरी जीप,नौ लोगों की मौत की खबर

रामगंगा में गिरी जीप,नौ लोगों की मौत की खबर

पिथौरागढ़: मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। खबर लिखे जाने तक वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है। पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही मृतकों की सही संख्या बताई जा सकती है। इस मामले में अभी और अपडेट आना बाक़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments