Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसाबोलेरो पर गिरी चट्टान, नौ लोगों के दबे होने की आशंका

बोलेरो पर गिरी चट्टान, नौ लोगों के दबे होने की आशंका

पिथौरागढ़: रविवार दोपहर पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई।

बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी मालपा और पेलसिती झरने के बीच पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments