Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगो-माता को राष्ट्रमाता का सर्वोच्च सम्मान दिलाने के लिए होगा आंदोलनः संत...

गो-माता को राष्ट्रमाता का सर्वोच्च सम्मान दिलाने के लिए होगा आंदोलनः संत गोपाल मणि

देहरादून। आजादी के 75 वर्षो बाद भी आजादी की सूत्रधार, अमृत की प्रदाता, हमारी आस्था व श्रद्धा का केन्द्र व राष्ट्र की सुख समृद्धि के मूल आधार तथा विकास की जननी गौ माता की हत्या का कलंक इस ऋषिकृमुनियों क तपोभूमि पर लग रहा है। जिसे समाप्त करवाकर गौ माता को राष्ट्रमाता का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करवाने के लिए हमारे राज्य के सभो गौ राष्ट्र भक्त कर्तव्यनिष्ठ सन्तो की नियुक्ति कर आगामी 6 फरवरी को श्री शंकराचार्य शिविर, माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में होने जा रही गो-संसद मे पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूरे विश्व में गौ सेवा की अलख जगाने वाले और गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत गौ सेवा अग्रदूत संत गोपाल मणि जी द्वारा दी गयी। उन्होने कहा कि हमारे प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्रों में इस गोकृप्रतिष्ठा आंदोलन अभियान का वातावरण निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए चारो पीठों के शंकराचार्यो व राष्ट्र के सन्त महापुरूर्षो और प्रधान पीठों के आचार्यो का आदेश तथा इस कार्य की सफलता का दायित्व हमें प्राप्त हुआ है।
उन्होने बताया कि 4 जनवरी को वृंदावन में सभी प्रदेशों के गोभक्तों की एक विशेष सभा होगी। जिसमें आंदोलन के विभिन्न पहलुओं को स्पष्टता देते हुए कमर कसी जायेगी। उन्होने बताया कि 15 जनवरी से 23 जनवरी तक दिल्ली में गोकृप्रतिष्ठा आदोलन हेतू ग्यारह गो विशेषज्ञ समूहों की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसके बाद 30 जनवरी को इस आंदोलन से जुड़े लोगों का प्रतिनिधिमंडल देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व विभिन्न प्रदेशो के मुख्यमत्रियों से मिलेगा। फिर 6 फरवरी को प्रयागराज में एक वृहद गोकृसंसद का आयोजन होगा। जिसमें गो संसद द्वारा पारित प्रस्तावों के अनुसार कार्य करते हुए गोमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतू हर एक प्रयास किये जाय

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments