Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डधूमधाम से मनाया गया गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला

धूमधाम से मनाया गया गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला

देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में हरतालिका तीज उत्सव मेला 2023 का रंगारंग आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उत्सव कमेटी द्वारा सेलेक्ट सांस्कृतिक टीमों ने लोक गीत-लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।
उत्सव कमेटी पिछले कई से इस उत्सव को भव्य रूप से मनाते आ रही हैं। आयोजन में गोर्खाली समाज के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक रितु कंडेल रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा तीज क्वीन तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएं के अलावा वृद्ध महिला सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान गोर्खाली व्यंजन परिधान के स्टाल आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। साथ ही अन्य समाजों ने भी इसमें सम्मिलित होकर गोरखा संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।
इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला की सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से इस उत्सव को गोर्खाली महिला कमेटी इस उत्सव को भव्य तरीके से मना रही है। उन्होंने हमारे तीज त्योहार और मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते है। इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मेले को प्रदेश के सांस्कृतिक मेले में शामिल करने लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस मेले को सांस्कृतिक मेले में शामिल करने का आश्वासन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि इस तीज महोत्सव को राज्य राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किया जाए।

इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति कोटिया अध्यक्ष, संरक्षक गोदावरी थापली, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, कमल थापा, सचिव पूजा सुब्बा, निर्मल थापा, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मीनू क्षेत्री, सुनीता क्षेत्री, सविता क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, विशाल थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments