Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधगौवंश संरक्षण स्क्वायड ने की छापेमारी, 410 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

गौवंश संरक्षण स्क्वायड ने की छापेमारी, 410 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने मंगलवार देर रात पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 410 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस टीम ने मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किये हैं। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात भी गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बलैलपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा गौकशी की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने झबरेड़ा थाना पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी में टीम को मौके से 410 किलो प्रतिबंधित मांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस द्वारा इस मामले में बलैलपुर गांव निवासी सद्दाम पुत्र महबूब, हम्माद पुत्र महबूब, सावेज पुत्र महबूब, जमशेद पुत्र मुमताज और जुनैद पुत्र मुमताज नाम के पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए पांचों आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments