Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डशासन ने आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल

शासन ने आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल

देहरादून। शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 6 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। सचिव दीपेन्द्र चैधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दिया गया है।
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विनोद कुमार सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चैधरी संभालेंगे। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआई आईडीबी) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब आईटीडीए व निदेशक यूसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे। ये दायित्व नितिका खंडेवालके पास थे, जो अभी मातृत्व अवकाश पर हैं। अपर सचिव रणवीर सिंह चैहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments