Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्राइवेट स्कूलों में भी किया जाएगा सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त: धन सिंह...

प्राइवेट स्कूलों में भी किया जाएगा सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त: धन सिंह रावत

हल्द्वानी: उत्तराखंड का शिक्षा महकमा अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है।

जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिससे कि न सिर्फ प्राइवेट स्कूलों की मॉनिटरिंग हो सकेगी, बल्कि वहां आने वाली समस्याओं में शासन द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा।  

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि अब निजी स्कूलों की मॉनिटरिंग और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रत्येक स्कूल में एक सरकारी अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी| गौरतलब है कि अकेले हल्द्वानी में ही 53 स्कूल ऐसे हैं जिनके खिलाफ फीस बढ़ोतरी से लेकर एनसीईआरटी के अलावा पुस्तकें लगाए जाने मामले पर भी कार्रवाई तय है लिहाजा सी.ई.ओ के माध्यम से नोटिस दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments