Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार ने किए...

राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार ने किए कड़े इंतजाम

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
खिलाड़ियों की सुरक्षा पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सुरक्षा की गतिविधियों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, खेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा में कोई कमी न हो।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया है। इसके अलावा, पुलिस विभाग भी समय-समय पर हाई लेवल मीटिंग आयोजित कर सुरक्षा के उपायों की समीक्षा कर रहा है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य यह है कि खिलाड़ी बिना किसी रुकावट के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। सरकार का मानना है कि सुरक्षा के उचित प्रबंध होने से खिलाड़ियों को मानसिक शांति मिलेगी और वे अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments