Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजल संस्थान के 2500 कर्मियों के लिए सरकार कोई रास्ता निकालेः अभिनव...

जल संस्थान के 2500 कर्मियों के लिए सरकार कोई रास्ता निकालेः अभिनव थापर

देहरादून। नेहरू कालोनी स्थित जल संस्थान मुख्यालय पर जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन 26वें दिन कार्मिक अनशन का 20 वाँ दिन मुख्य महा प्रबंधक जल भवन नेहरू कॉलोनी में जारी रहा। विभाग से अभी तक कई वार्ताएं हुई जो की विफल रही श्रमिक संगठन अपनी एक सूत्रीय मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेगा। आज धरने के 26वें दिन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया और कहा कि उत्तराखंड सरकार सिर्फ युवाओं के साथ रोजगार में धोखा कर रही है, विधानसभा बैकडोर भर्ती में अपने रिश्तेदारों को बिना नियम लगा दिया और 20-25 वर्षों से काम कर रहे 2500 से अधिक कर्मचारियों के लिये नियम बनाने में दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार को इन कर्मचारियों के शोषण को बंद कर, सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा अतः इन कर्मचारियों के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए। पार्षद अमित भंडारी ने कहा कि जल संस्थान कर्मचारियों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए व इनको सरकारी स्वीकृत मानदेय मिलना चाहिए। धरना प्रदर्शन में बहुत संख्या में उत्तराखंड की विभिन्न जिलों से भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। धरने में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ पार्षद अमित भंडारी, संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, बलबीर पायल, प्रवीण बोहरा, चंद्रमोहन खत्री, आशीष द्विवेदी, सुरजीत डोबरियाल, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments