Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओडिशा हादसे पर जताया शोक

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओडिशा हादसे पर जताया शोक

देहरादून: ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना को लेकर उत्‍तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया।

राज्यपाल ने ट्वीट के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कि I उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं वाहेगुरु से पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं।

बता दें कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना में अबतक 238 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों और लाशें बिखरी पड़ी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments