Latest news
नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने की पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लेने की अपील

राज्यपाल ने की पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लेने की अपील

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें साथ ही इसके संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
राज्यपाल ने कहा है कि हमारा पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजकर रखना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड को प्रकृति का अनमोल वरदान प्राप्त है साथ ही हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम पर्यावरण और वनों को संरक्षित करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें।
राज्यपाल ने कहा की अब समय आ गया है कि हम जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता हानि और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सजग रहें और अपने पर्यावरण को बचाएं, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के स्थान को स्वच्छ बनाएं, नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को दूषित होने से बचाएं। हम प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लें। इन छोटे-छोटे कदमों से हम निश्चय ही पर्यावरण को स्वच्छ रख पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments