Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल व सीएम ने किया क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वालों...

राज्यपाल व सीएम ने किया क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वालों को सम्मानित

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 जनवरी के मौके पर सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक ,परिचालक समेत अन्य दो युवकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह की साथ एक -एक लाख रुपये की धनराशी भी सम्मान स्वरुप प्रदान की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार परिचालक परमजीत नैन, नीशू व रजत को सम्मानित किया। चालक सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक परमजीत के पिता ने सम्मान ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत को एक -एक लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह ब्रह्म कमल की अनुकृति प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments