Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों को दीपावली पर मिठाई और उपहार वितरित...

राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों को दीपावली पर मिठाई और उपहार वितरित किए

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी को दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई और उपहार भी वितरित किए। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन उत्तराखण्ड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा हैः-‘‘दीपोत्सव के इस अवसर पर मैं समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं समरसता की कामना करता हूँ।’’ राज्यपाल ने भाई दूज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने गोवर्धन पूजा की भी प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments