Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘ईद-उल-फितर’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों और समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार हमें आपस में एकजुट होकर, एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस पर्व को हर्ष, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments