Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने बाल दिवस की बधाई दी

राज्यपाल ने बाल दिवस की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से बच्चों को ‘‘बाल दिवस’’ की बधाई दी है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सही विकास ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव रखता है। राज्यपाल ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे वंचित वर्गों के बच्चों को भी आगे बढ़ने के अवसर देने में सहयोग करें। राज्यपाल ने आशा जताई कि उत्तराखण्ड और देश के सभी बच्चे शिक्षित हों और उनका भविष्य उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित हो। उन्होंने सभी बच्चों के सफल और खुशहाल जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments