Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने सुशासन दिवस की बधाई दी

राज्यपाल ने सुशासन दिवस की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रिय राजनेता रहे हैं। उनका निर्विवाद राजनैतिक जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत माता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। शिक्षा के क्षेत्र उनका बहुमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा।राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता हेतु सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। सुशासन ही किसी देश के विकास की प्रथम सीढ़ी होती है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न अंगों का संचालन विवेकपूर्ण और सुशासित तरीके से होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments