Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्ड’राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं

’राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। रविवार को राजभवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को राखी बांधी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल ने सभी ब्रह्माकुमारी को रक्षाबंधन की बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और पवित्र बंधन के त्योहार के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में यह त्योहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। भाई-बहन के बीच का यह बंधन हमारे जीवन को अधिक खुशहाल और सार्थक बनाता है।
उन्होंने महिलाओं को रक्षाबन्धन की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। राज्यपाल कहा कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर और ब्रह्माकुमारी मंजू, शीला,मीना, आरती, सोनिया एवं शालू मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments