Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डइन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने ली अधिकारियों...

इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में दिसम्बर माह में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों की स्थापना और निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं जिसके दृष्टिगत यहां देश-विदेश से निवेशक आना चाहते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का अच्छा माध्यम रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, उद्योग, कृषि क्षेत्र, हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशक आएं हमारी ऐसी तैयारियां होनी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़े, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो एवं औद्योगिक वातावरण सृजन करने के साथ-साथ राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए इन्वेस्टर्स समिट की सोच सराहनीय है। उन्होंने अधिकारियों से अभी तक की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। बैठक में एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने प्रस्तावित समिट की कार्ययोजना और अभी तक की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव वित्त एस.एन. पाण्डे, क्षेत्रीय निदेशक सेबी अमित प्रधान, डीजीएम सेबी ज्ञानेंद्र नीरज, अपर सचिव एमएसएमई डी.के. तिवारी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments