Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने ‘राजभवन आरोग्यधाम’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल ने ‘राजभवन आरोग्यधाम’ का उद्घाटन किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन परिसर में ‘‘राजभवन आरोग्यधाम’’ का उद्घाटन किया। आरोग्यधाम में पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, फिजियोथेरेपी केंद्र शामिल हैं। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को परंपरागत और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों का लाभ मिलेगा। इस आरोग्यधाम में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा जिसका लाभ राजभवन परिसर के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन ले सकेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि पंचकर्म चिकित्सा पद्धति की विशिष्टता है कि जो रोग अन्य औषधियों से उपचारित नहीं हो पाते, वे रोग पंचकर्म से सहजता से ठीक किए जा सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों द्वारा आयुर्वेद का यह जीवनोपयोगी उपहार हमें दिया गया है। आज इनके महत्व को समझते हुए वैश्विक स्तर पर भी योग एवं आयुर्वेद को बड़े पैमाने पर अपनाये जाने लगा है, हम भी इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क दोनों प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आरोग्यधाम को बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की सराहना की।
उद्घाटन कार्यक्रम में पंचकर्म के सहभागियों ने रुक्ष पोटली स्वेद, पत्र पोटली स्वेद, जामबीर पोटली स्वेद, षष्टिकशाली पोटली स्वेद, जानु बस्ती, अग्निकर्म शलाका, जलोका वचारण, कपिंग चिकित्सा, नेत्र बस्ती, कटिबस्ती, और नस्य के उपयोग के बारे में भी जानकारी साझा की। वहीं फिजियोथेरेपी के सहभागियों ने कहा कि यह एक विशेष सुविधा प्रदान करेगा जो अत्यधिक तनाव और दर्द को कम करने, संतुलन और शांति को बढ़ाने और शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए उपयुक्त है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डे, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, आयुर्वेदिक हर्बो वेड फाउंडेशन, हरिद्वार के डॉ. विनोद उपाध्याय के अलावा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को शासन ने बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें हरियाणा सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में कुलपति की जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत में राई स्थित प्रदेश के पहले खेल विवि के राई पहले कुलपति एसएस देशवाल ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। उनकी जगह अब उत्तराखंड के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार को कुलपति नियुक्त किया गया है। वह 1 मार्च को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments