Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी...

राज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी ली

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने आपदा से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों, किसानों की आय में वृद्धि हेतु सेब और अन्य फलों की खेती को प्रोत्साहित करने और जैविक एवं प्राकृतिक कृषि में हो रहे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की समान भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस मॉडल को उत्तराखण्ड में भी अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन के इस सफल मॉडल से उत्तराखण्ड के किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिल सकती है। राज्यपाल द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments