Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ की बैठक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

राज्यपाल ने एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ की बैठक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विस्तार व उपयोग पर की चर्चा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों, गोपीकृष्ण रेड्डी और एमवीएन साईं के साथ बैठक कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी के विस्तार और इसके उपयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया भी उपस्थित रहीं। इस बैठक में एआई और तकनीकी प्रगति के उपयोग से नागरिकों को बेहतर सेवाएं और अवसर प्रदान किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
राज्यपाल ने विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए कि किस प्रकार से एआई को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, शिक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि एआई और टेक्नोलॉजी राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है और उत्तराखण्ड को एआई और टेक्नोलॉजी का हब बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, और पूरे विश्व में इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने और अपने स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि राज्यपाल के मार्गनिर्देशन में राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयास किए गए हैं, जिनका उद्देश्य टेक्नोलॉजी-संचालित कार्य संस्कृति विकसित करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments