Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया वैली ऑफ वर्ड्स के पहले संस्करण वॉवल्स का विमोचन

राज्यपाल ने किया वैली ऑफ वर्ड्स के पहले संस्करण वॉवल्स का विमोचन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में वैली ऑफ वर्ड्स द्वारा आयोजित स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में इसके पहले संस्करण वॉवल्स (टवूमसे) का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल साहित्य और संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान का एक प्रभावशाली मंच भी है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट ने सूचनाओं को सर्वसुलभ तो किया है, लेकिन लोगों को किताबों से दूर भी किया है। विशेषकर युवा पीढ़ी में किताबें पढ़ने की प्रवृत्ति बहुत कम हो गई है। इस तरह के आयोजन युवाओं में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। राज्यपाल ने वैली ऑफ वर्ड्स के 8वें संस्करण के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों एवं सभी साहित्य व संस्कृति प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वैली ऑफ वर्ड्स साहित्य एवं कला उत्सव के निदेशक संजीव चोपड़ा, डॉ. राजेन्द्र डोभाल, ले. ज. पीजेएस पन्नू (रि.), सतीश शर्मा, ज्योति धवन, यवंशिका चोपड़ा, मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments