Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर अरदास की

राज्यपाल ने नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर अरदास की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नुन्नावाला, देहरादून स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रेरणादायी जीवन, समर्पण और त्याग हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments