Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने एओएमएसआई के 5वें सम्मेलन में प्रतिभाग किया

राज्यपाल ने एओएमएसआई के 5वें सम्मेलन में प्रतिभाग किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) द्वारा आयोजित 5वें सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस सम्मेलन में देशभर के दंत चिकित्सकों और ओरल सर्जनों ने दंत प्रत्यारोपण और ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के महत्व के बारे में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आप सभी डॉक्टर्स, लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन का काम केवल चिकित्सा उपचार तक सीमित नहीं है आप सभी समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी न केवल लोगों के चेहरे की मुस्कान को सुधार रहे हैं, बल्कि रोगियों और उनके परिवारों को एक बेहतर जीवन जीने की दिशा में भी प्रेरित कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि नवीनतम तकनीक का उपयोग करते समय आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचार और प्रत्यारोपण आम आदमी की पहुंच में हों। उन्होंने कहा कि आप ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को ओरल हेल्थ के बारे में जागरूक करें। हमें लोगों को उचित ओरल स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ समाज सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर दंत चिकित्सकों के पास जाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एओएमएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ने अपने विचार रखे और दंत प्रत्यारोपण और ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के महत्व के बारे में जानकारी दी। एओएमएसआई उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. सुमित चोपड़ा ने एसोसिएशन के बारे में बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के देशभर से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments