Latest news
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर इंडियन आर्मी सूर्य देवभूमि चैलेंज मिर्ची के सहयोग से अडवेंचर, कल्चर और एंड्योरेंस का एक भव्य संगम सा... ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद 30 अप्रैल को मनाएगी भगवान परशुराम जन्मोत्सव           पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार ओल्ड इज गोल्ड नाइट में गूंजे रेट्रो बॉलीवुड के सदाबहार नगमे सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत   एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित डेंगू नियंत्रण और जागरूकता के लिए स्कूलों को एडवाइजरी जारी करने के दिए निर्देश प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने की सीएम धामी से मुलाकात डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Monday, April 21, 2025
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिह ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खण्डूडी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के निजी आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर खण्डूडी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी को शॉल ओढ़ाने के साथ भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

राज्यपाल ने कहा की कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर जनरल से भेंट करना उनका सौभाग्य है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी के बीच भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments