Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल ने ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों आदि में दिए गए 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा जागरूकता आदि से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।
आत्मा के स्वर के तीसरे खण्ड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिनकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खण्ड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन सूचना परिसर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments