Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का...

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नैनीताल जिले के ब्लॉक भीमताल, हल्द्वानी, बेतालघाट, धारी, ओखलकांडा, कोटाबाग, रामनगर, रामगढ़, की महिलाओं ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं उनके सराहनीय कार्यों के लिए बसंती राणा, दीपा देवी, गीता देवी को सम्मानित किया। महिला समूह द्वारा बनाए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति बेहद प्रतिभावान होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के बाद उत्पादों में एक परिवर्तन देखने को मिला है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने उत्पादों को देश एवं विदेशों में बेच रही हैं जिससे एक सकारात्मक परिवर्तन आया है। राज्यपाल ने कहा कि उत्पादों में जो वैल्यू एडिशन किया गया है उससे उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने विश्वास जताया की स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में क्रांति आएगी।
राज्यपाल ने कहा की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद लोकल से ग्लोबल तक जा रहे हैं। कुछ महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों को विदेशों में बिक्री और उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने पर राज्यपाल ने उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे समूह अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सीडीओ को ऐसी महिलाओं की सफलता की कहानी को अन्य महिलाओं के साथ साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को पैकेजिंग और ब्रांडिग के लिए ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए। राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम, हैन्डीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स, मसाले, आदि की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों व ग्राम्य विकास की अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारीगण तथा विभिन्न विकासखंडो से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments