Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया

राज्यपाल ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया

देहरादून/मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, कार्टोग्राफी से जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा की संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। इसके साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत और राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को जिस प्रकार दर्शाया गया है वह लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार इस विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments