Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजी.आर.डी. में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी

जी.आर.डी. में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में आज पुराने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यकर्माे के साथ नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय एवं महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित करके किया !
छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते औधोगिक एवं शैक्षणिक परिवेश में नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने को कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। विभिन्न प्रतिभागियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, नाटक आदि प्रोग्रामो के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मशहूर बॉलीवुड गायिका अनामिका ने अपने मशहूर गानों से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।
प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए डॉली ओबेरॉय ने कहा कि हमारा कॉलेज इंडस्ट्री के हिसाब से बच्चों में स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट देती है, हमारा मानना है कि बच्चों को मल्टीटास्किंग होना चाहिए जिससे वे हर तरह के काम को बड़ी ही आसानी से हैंडल कर सकें और जिस संस्थान से जुड़े वहां पर भी एक एसेट के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, सुरजीत कौर, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार के.के. राणा, फॉर्मेसी निदेशक, प्रो0 (डॉ0) अरविन्द नेगी, डॉ. प्रांशु, डीन एकेडमिक, डॉ. सोहन सिंह रावत, परमजीत सिंह, एवं डॉ. दिव्या नेगी (प्रबंधन निदेशक), डॉ. करुणाकर झा (निदेशक कॉर्पाेरेट मामले) के साथ-साथ नॉन टीचिंग कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments