Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया की धूम

जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया की धूम

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,राजपुर रोड देहरादून में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 का आगाज 26 अप्रैल को होने जा रहा है। जहां पहले दिन 26 अप्रैल को कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं तकनीकि पर आधारित बनाए गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी वहीं छात्र छात्राएं रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा को भी प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन फेमस पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी….दिल ले गी कुड़ी गुजरात दी। …..लौंग दा लश्कारा……. कोका .. कुछ कुछ कहन्दा नि ….आदि अपने मशहूर गीतों के जरिए मौजूद दर्शेकों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
वार्षिक उत्सव के आखिरी दिन 28 अप्रैल 2024 को कॉलेज से पास आउट हुए छात्र छात्राओं को उनके डिग्री एवं डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरित किये जायेंगे। अपनी प्रतिभा के बल पर आज देश विदेश में संस्थान एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं संस्थान के पास आउट हुए बिशिष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा एवं उद्योग जगत के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, संस्थान के चेयरमैन राजा सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉली ओबोरॉय, सरदार पर्वजीत सिंह ओबोरॉय, महानिदेशक डॉ पंकज चैधरी, कॉलेज के सभी निदेशकगण, विभाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments