Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड38वें नेशनल गेम्स की तैयारियों को आईओए की जीटीसीसी ने बताया वर्ल्ड...

38वें नेशनल गेम्स की तैयारियों को आईओए की जीटीसीसी ने बताया वर्ल्ड क्लास

देहरादून। जीटीसीसी यानी गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी का तीन दिवसीय उत्तराखंड नेशनल गेम्स साइट निरीक्षण पूरा हो गया है। तीन दिन में जीटीसीसी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर और टिहरी में सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। इसके बाद सोमवार को देहरादून में उन स्थानों का सर्वेक्षण किया, जहां खेलों की अधिकतम संख्या में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गेम्स टैक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के तीन दिवसीय निरीक्षण के बारे में बताते हुए विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा कि ष्जीटीसीसी ने सभी खेलों के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की है। जीटीसीसी के द्वारा बताया गया कि सभी तैयारियां विश्व स्तर पर की गई हैं। कमेटी 38वें नेशनल गेम्स की सभी तैयारियों से संतुष्ट है।
जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनयना कुमारी के नेतृत्व और उत्तराखंड के खेल निदेशक प्रशांत आर्य और जीटीसीसी सदस्यों, अधिकारियों और खेल विभाग के प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून जहां बहुउद्देश्यीय हॉल में बैडमिंटन और टेबल टेनिस की सुविधाओं को परखा। लॉन टेनिस आउटडोर कोर्ट में आयोजित किया जाएगा, इन स्थानों के आसपास की साइट का दौरा भी किया गया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने राज्य की विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों की तैयारियों पर जीटीसीसी सदस्यों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। जीटीसीसी के सदस्यों की टीम अंतिम दिन प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की उत्तराखंड की क्षमता पर आश्वस्त दिखी और निरीक्षण यात्रा के अवलोकन से अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया साझा की।
जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि वे उत्तराखंड के दौरे से राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिता के लिए सभी बुनियादी ढांचे से खुश हैं। साथ ही खेलों की मेजबानी के लिए राज्य द्वारा प्रस्तुत सभी तैयारियों से भी संतुष्ट हैं। उन्होंने उत्तराखंड खेल विभाग और देश भर के एथलीटों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए शुभकामनाएं भी दीं।उत्तराखंड में अगले साल यानी 2025 के 28 जनवरी से नेशनल गेम्स शुरू होने हैं। 14 फरवरी तक नेशनल गेम्स के विभिन्न खेल इवेंट होंगे। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। 38वें नेशनल गेम्स पर उत्तराखंड में 350 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments