Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी: मेयर के आवास पहुँच महिला सफाई कर्मी ने दी आत्मदाह...

हल्द्वानी: मेयर के आवास पहुँच महिला सफाई कर्मी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

देहरादून : उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी महिला सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। वह सीधे मेयर के आवास में पहुंची और आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगी। जिस दौरान मेयर के आवास में पहले से मौजूद पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया। 

मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। जिसके बाद आत्मदाह की चेतावनी पर पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।

बता दे कि चार महीने पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया था। आंदोलन के चलते मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। तब से ही यह सफाई कर्मी बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments