Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डधाम तक आवाजाही शुरू, जून तक हेली टिकट भी बुक

धाम तक आवाजाही शुरू, जून तक हेली टिकट भी बुक

देहरादून। केदारनाथ यात्रा की तैयारी इन दिनों जोर शोर से शुरू हो गई है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। वही दूसरी ओर केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए इन दिनों भारी संख्या में यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। यात्रा पर आने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। जबकि हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग भी जून माह तक फुल हो गई है। ऐसे में उम्मीद है की इस बार भी यात्रा पर रिकॉर्ड तोड यात्री आयेंगे।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद चार धाम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग खुल गया है। इन दिनों घोड़े खच्चरों से धाम तक आवश्यक सामग्री और पुनर्निर्माण का सामान ढोया जा रहा है। धाम में शीघ्र ही अब द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू होने वाले हैं। धाम में पिछले दिसंबर माह से कार्य बंद पड़े हुए हैं। वहीं इन दिनों भारी संख्या में यात्रा पर आने के लिए यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। जबकि हेली सेवा के टिकट भी जून माह तक फुल हो चुके हैं। उम्मीद है की इस बार भी 8 से 9 हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा, शेरशी, बड़ासु आदि स्थानों से केदारनाथ के लिए उड़ाने भरेगी। जिस प्रकार हेली टिकट बुक हो रहे हैं और यात्री पंजीकर करवा रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है की इस बार भी यात्रा नए रिकॉर्ड को कायम करेगी। वहीं दूसरी ओर धाम में अभी भी मौसम खराब हो रहा है। कभी कभार तो सांय के समय धाम में बर्फबारी भी हो रही है। पैदल मार्ग के दो से तीन स्थानों पर बड़े बड़े गलेशियर काटकट रास्ता तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments