Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयआज और अधिक इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास, जो बाइडेन ने...

आज और अधिक इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास, जो बाइडेन ने जताई उम्मीद

वाशिंगटन:  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जतायी है कि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास अगले कुछ दिनों में और अधिक इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। बाइडेन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जैसा कि मैंने कहा, आज की रिहाई एक प्रक्रिया की शुरुआत है।

हम उम्मीद करते हैं कि कल और अधिक बंधकों को रिहा किया जाएगा। उसके अगले दिन और अधिक और उसके अगले दिन और अधिक बंधकों को रिहा किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ दिनों में बहुत सारे बंधकों को छोड़ दिया जाएगा। हम उन सभी को भी याद करते हैं जिन्हें अभी भी हिरासत में रखा गया है और उनकी रिहाई के लिए भी काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।” 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इज़रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष को हल करने के लिए नए प्रयासों की आवश्यकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसी संभावना है कि इज़रायल और हमास के बीच मानवीय संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ाया जा सकता है, तो उसके जवाब में उन्होंने कहा, “संभावनाएं हकीकत में हैं।” 

इजराइल को शर्तों के साथ सैन्य सहायता देने का ‘विचार उचित’
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि उनका मानना है कि इजराइल को कुछ शर्तों के साथ सैन्य सहायता देने का ‘‘विचार उचित’’ है। बाइडन ने साथ ही उम्मीद जताई कि गाजा के साथ युद्ध विराम चार दिन से अधिक चलेगा। राष्ट्रपति ने मैसाचुसेट्स के नानटुकेट में पत्रकारों से कहा कि वह कुछ बंधकों की रिहाई से उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसा आगे भी होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम और बंधकों की कल रिहाई की उम्मीद करते हैं, अगले दिन इससे अधिक तथा उसके भी अगले दिन और अधिक बंधकों की रिहाई की उम्मीद है।’’ कतर के अनुसार रिहा किए गए बंधकों में इजराइल के 13, थाईलैंड के 10 और फिलीपीन का एक व्यक्ति शामिल है। बदले में इजराइल ने 39 फलस्तीनियों को जेल से रिहा किया। बाइडन ने कहा कि इजराइल को शर्त के साथ सैन्य सहायता देने का ‘‘विचार उचित है लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगर मैंने शुरुआत से ऐसा किया होता तो हम कभी वहां पहुंच पाते, जहां आज हम हैं।’’ हालांकि ये शर्तें क्या होंगी, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments