Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराजनीतिक भविष्य को लेकर आलोचनाओं पर हरदा का करारा जवाब

राजनीतिक भविष्य को लेकर आलोचनाओं पर हरदा का करारा जवाब

देहरादून : विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। उन्होंने अपनी हार का दुख लोगों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया । लेकिन अब दो दिन तक मौन रहने के बाद वह अपने तेवरों के साथ सामने आए हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तमाम प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने करारा जबाव दिया। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि पराजय के बाद पराजित सेनापति को हमेशा आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं।

वह भी एक स्वघोषित ही सही, सेनापति न सही, लेकिन एक योद्धा तो हैं ही। बहुत सारे लोग, जिनमें भाजपा के सोशल मीडिया टीम और कुछ उनके प्रिय मित्र भी शामिल हैं, उन पर दनादन प्रहार कर रहे हैं। हरीश ने ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक पराजित योद्धा पर चोट पर चोट कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा की ओर से गढ़े हुए झूठ का सहारा लिया जा रहा है।

साथ ही रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी शुक्रवार की नमाज की छुट्टी का कोई आदेश नहीं निकाला। मगर भाजपा ने एक झूठ को फैला दिया। दूसरा झूठ मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर है। उनसे कभी किसी मुसलमान भाई ने उत्तराखंड तो छोड़िए देशभर के किसी मुसलमान भाई ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी या मुस्लिम कॉलेज खोलने की मांग नहीं की है। मगर यह भी झूठा प्रचार किया गया और लोगों के मन में जहर घोला गया है। उन्होंने कहा कि झूठ हमेशा कायरों का सहारा होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments