Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत के ट्वीट पर बोले मदन कौशिक, सड़क पर आ चुका...

हरीश रावत के ट्वीट पर बोले मदन कौशिक, सड़क पर आ चुका है कांग्रेस का आंतरिक मामला

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के आंतरिक मामलो को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस का आंतरिक मामला अब सड़क पर आ चुका है। कांग्रेस सरकार ने प्रधान मंत्री के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा दिए स्पेशल पैकेज को खत्म किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आपसी गुटों में ही बंटी हुई नजर आ रही हैं। सत्ता में रहते हुए भी जनता हरीश के काम को देख चुकी है। 2016 में भी कांग्रेसी बंटी थी, आज भी कुछ ऐसे ही हालात बने हुए है, कांग्रेसी का मामला है वही देखेंगी।

कौशिक ने कहा कि अब सियासी दल होने के नाते हम उस पर बोलेंगे। कांग्रेस आज चुनाव की दृष्टि से लड़ाई हार गई है और अब झटपटा रही है। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस जनता के बीच नाकाम रही है। कांग्रेस कभी भी राज्य के निर्माण के पक्ष में नही रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि हमारी लाश पर राज्य बनेगा, फिर कहा केंद्र शासित प्रदेश बनाओ, कांग्रेस का इस राज्य से न कभी संकल्प रहा और न कभी लगाव रहा।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने राज्य की योजनाओं को रोकने का काम किया है। सेना का अपमान करते हुए कांग्रेस ने सीडीएस बिपिन रावत को अपमानजनक शब्द कहे हैं। आज जो भी वातावरण बना है उससे भी जनता परिचित है। आज कांग्रेस पार्टी ने चाहत रखने वाले नेताओं को भी सहयोग करना बंद कर दिया है। गैरसैंण का बिल जब भाजपा लाई तो कांग्रेस ने उसका विरोध किया।

खटीमा और मसूरी गोलीकांड पर भी कांग्रेसी नेता चुप रहे थे। हम विजय संकल्प की कामना लेकर जनता के बीच जा रहे है। सीएम के नेतृत्व में बेहतर काम किए गए हैं। उत्‍तराखंड में जनता को राहत देने के लिए काम हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं संचालित हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments