Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसमान नागरिक संहिता को लेकर प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरणः मनवीर चौहान

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरणः मनवीर चौहान

देहरादून। सीसीसी ड्राफ्ट विधानसभा से पास करने वाला पहला राज्य बनने के ऐतिहासिक अवसर को भाजपा शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने जा रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने की ऐतिहासिक घड़ी आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीसीसी का ड्राफ्ट विशेष सत्र में सदन के पटल पर रख दिया है। जिसको लेकर पार्टी को उम्मीद है कि दोनों पक्षों द्वारा सकारात्मक चर्चा के बाद कल विधानसभा से यह बिल पास हो जाएगा। जनभावना का सम्मान एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का अनुसरण करते हुए पार्टी के सभी विधायक इस ऐतिहासिक एवं गौरवमयी फैसले का सहभागी बनने के उत्सुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष के विधायक भी दलगत भावना से ऊपर उठकर देवभूमि की संस्कृति और सभ्यता को सम्मान देते हुए राज्यवासियों को एक समान कानून व्यवस्था दिलाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
उन्होंने कहा, सामान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा द्वारा पारित किये जाने की खबर से ही प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरण है। जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किये जाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस दौरान आतिशबाजी, जुलूस एवं मिष्ठान वितरण आदि कर जनता के साथ खुशी मनाई जाएगी स पार्टी ने तय किया है कि कार्यक्रम में सभी वर्गों, धर्म और सम्प्रदाय के लोग विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगे। पार्टी ने तय किया है कि मैदानी जिलो मे यह कार्यक्रम मण्डल और पर्वतीय जनपदों में जिला मुख्यालय के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments