Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउच्च न्यायालय ने की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या के...

उच्च न्यायालय ने की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या के निर्णय पर सुनवाई

-सरकार ने शपथपत्र पेश कर कहा, बढ़ाई जाए श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून: चार धाम यात्रा के तहत यात्रियों की निर्धारित संख्या के निर्णय को लेकर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाए जाने वाले दायर प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की। यह मामला सीएससी चन्द्रशेखर रावत द्वारा न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में शीघ्र सुनवाई हेतु मेंशन किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनके तर्क को सुनने के बाद इस पर कहा कि मामले को मुख्य न्यायधीश की रेगुलर बेंच में सोमवार को मेंशन करें। कहा कि रेगुलर बेंच ही इस मामले की सुनवाई कर रही है। पूर्व में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर निर्णय भी उसी कोर्ट द्वारा दिया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने हाइकोर्ट में शपथपत्र पेश कर कहा है कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कोर्ट द्वारा पूर्व में दिए गए निर्णय में संशोधन कर चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई जाए।

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि सरकार कोर्ट द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों का पालन कर रही है। चारधाम में सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। श्रद्धालुओं की संख्या कम करने से स्थानीय लोगों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ रहा है।

पूर्व में कोर्ट ने सरकार को चारधाम यात्रा शुरू करने से पहले संख्या निर्धारित करने के साथ ही कोविड अनुपालन के निर्देश भी दिए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments