Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

देहरादून: पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते चार धाम सहित कई कई ऊँचे स्थानों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई हैI जिससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं लगातार बारिश होने से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।

मंगलवार को देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार में बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक  यहां बारिश होती रही। वहीं इससे पहले सोमवार को गंगोत्री, यमुनोत्री की ऊंची चोटियों व केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में सोमवार को बर्फबारी हुई।गढ़वाल मंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी व पौड़ी में हल्की बारिश रही, लेकिन अधिकतर जिलों में बादलों का डेरा रहा। केदारनाथ में लगातार चैथे दिन बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बागेश्वर जिले में कौसानी, गरुड़ आदि क्षेत्रों में वर्षा हुई।

वहीं, कपकोट के खाती, बाछम, कर्मी आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकासन पहुंचा हैं। पिंडारी क्षेत्र में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। पिथौरागढ़ जिले में हिमालय की चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। वहीं मुनस्यारी व धारचूला में वर्षा से न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री तक पहुंच गया है।

चंपावत जिले में आकाशीय बिजली कड़कने से विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में 10 घंटे तक बिजली गुल रही। हल्द्वानी व तराई में मूसलधार वर्षा व हवा चलने से गेहूं की फसल लेट गई है। करीब 20 प्रतिशत फसल को नुकसान की आशंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments