Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड29-30 जनवरी को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

29-30 जनवरी को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

देहरादून: प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड और बढ़ गई है। वहीं मेदनी इलाकों में कोहरा परेशानी का विषय बना हुआ हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने वाले दो दिनों में प्रदेश में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि व्यास घाटी में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इस कारण यहां का तापमान माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। उधर, लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सीमा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी जवान कालापानी, नाभीढांग सहित कई अन्य अग्रिम पोस्टों में लगातार गश्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments