Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डखराब मौसम के चलते हेमकुंड यात्रा में 27 मई तक रोक

खराब मौसम के चलते हेमकुंड यात्रा में 27 मई तक रोक

देहरादून: खराब मौसम ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद आज गुरुवार को गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड आस्था पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया।

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो.तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई थी।

पांच दिन के भीतर हेमकुंड साहिब में 5600 से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। इससे पहले सरकार ने 25 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। हालांकि बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब 26 मई से केदारनाथ धाम करने वाले यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments