Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर निकाय प्रत्याशी चयन को बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग

नगर निकाय प्रत्याशी चयन को बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में पिछले दो दिन से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के निकाय प्रत्याशियों चयन को लेकर के गहन मंथन हो रहा है। आज प्रदेश चुनाव समिति फाइनल लिस्ट पर मुहर लगाने जा रही है। जानकारी के अनुसार मेयर प्रत्याशी का फैसला केंद्रीय हाईकमान करेगा। पालिकाओं के अध्यक्ष को लेकर घोषणा प्रदेश अध्यक्ष और और पार्षद की घोषणा जिला अध्यक्ष करेंगे।
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया निकाय के बड़े पदों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं, पार्षद और वार्ड के सदस्यों के लिए जिलों में जिला अध्यक्षों को अधिकृत किया जाएगा। वहीं से जिला अध्यक्ष उनकी घोषणा करेंगे।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया मेयर प्रत्याशी के चयन को लेकर के पार्टी कई अलग-अलग पहलू पर आकलन करेगी। जिसमें सबसे पहले मेयर प्रत्याशी जनता की पसंद होना चाहिए। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर उसका संगठन के प्रति समर्पण को भी देखा जाएगा। वहीं इसके अलावा संबंधित नगर निगम क्षेत्र के चुनाव फैक्टर और स्थानीय आबादी के अनुसार भी मेयर प्रत्याशी के चयन का विचार किया जाएगा। आदित्य कोठारी ने बताया प्रदेश स्तर से मेयर के संभावित दावेदारों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। मेयर कैंडिडेट का फाइनल फैसला हाईकमान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments