Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डऐतिहासिक है पांच अगस्त का दिनः सीएम धामी

ऐतिहासिक है पांच अगस्त का दिनः सीएम धामी

बोले-आज ही दिन हटाई गई धारा 370, रखी गई राम मंदिर की नींव

देहरादून: 5 अगस्त को भाजपा संगठन और सरकार ऐतिहासिक दिन बता रही है। 5 अगस्त को देश में दो बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें पहला फैसला 5 अगस्त 2019 को लिया गया।

इस दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया। साथ ही 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। ये दोनों की बीजेपी के मुख्य एजेंडे में शामिल थे। जिनके पूरा होने के कारण बीजेपी पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बता रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5 अगस्त का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को देश के अंदर एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान पूरी तरह से लागू हो पाया है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिनके नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई है। जिसके बाद देश में एक नये अध्याय शुरुआत हुई। जिसका इंतजार देश की आजादी से किया जा रहा था। ऐसे में देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सही मायने में एक हुआ है।

साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण निर्माण पर भी सीएम धामी ने प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने कहा 5 अगस्त 2020 को भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। राम मंदिर की नींव रखे जाने को तीन साल का वक्त हो गया है, जिसको लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है। उन्होंने ने कहा हम सभी के आराध्य भगवान श्री राम है। अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन रहा है। जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा |राम भक्त और राष्ट्र भक्त लंबे समय से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments