Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

देहरादून। मुख्य कोषाधिकारी देहरादून कार्यालय में तैनात वाहन चालक हेमचन्द्र डांगी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर आज मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी ने श्री डांगी की लंबी उम्र की कामना करते हुए सेवानिवृत्ति के उपरान्त के सफर के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में यह क्षण आता है जब उसे अपने कार्यस्थल से सेवानिवृत्त होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा  सेवा में रहते यह प्रयास होना चाहिए कि  जब तक हम सेवा में है हम ऐसे कार्य करें कि  सेवानिवृत्ति उपरान्त भी लोग हमे हमारे अच्छे कार्यों से पहचाने। उन्होंने श्री डांगी के साथ कार्य अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों एवं कोषागार संघ द्वारा डांगी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए नये सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, कोषाधिकारी विदूषी भट्ट जोशी, सहायक कोषाधिकारी भरत सिंह मेवाड़, सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, पंकज हटवाल, भरत कुमार, यशपाल, राजेश्वर सोनकर, सुरेश चन्द्र, चदू विरेन्द्र पाल आदि समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments