Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सांसद ने दिलाई सड़क सुरक्षा...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सांसद ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी सविन बंसल की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेटेªट में आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सांसद ने निर्देश दिए कि हेलीमेट न होने पर चालान की बजाय सम्बन्धित से धनराशि लेकर हेलीमेट दिया जाए। सांसद ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के परिवालन हेतु स्कूलों में बच्चों की काउंसिलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार एवं नशा कारण रहता है इस पर प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही निरंतर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा शिकायते मिलती हैं कि स्कूली बच्चों को नशे का आदी बनाया जा रहा है, स्कूली बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने तथा तेज रफ्तार से दुर्घटनाएं बढ रही है। इसको रोकना आवश्यक है जिसके लिए जागरूकता अभियान के साथ ही स्कूली बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर सूचितकर्ता को साथ न ले जाएं बल्कि परिजन से सम्पर्क करें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एंव पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए साथ ही स्कूलों में कांउसिलिंग करने तथा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 01 वर्ष में 12377 लाईसेंस निलंबित किए, 130 लाईसेंस कैंसिल किए गए हैं गए हैं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 45 स्थानों पर कन्वेस मिरर कर सड़क सुधारीकरण, जेब्रा क्रासिंग, स्पीडब्रेकर डिवाईडर आदि कार्य किए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी सविन बसंल, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, एनएचआई से पंकज मौर्य, अधि.अभि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, शैलेष तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments