Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधछापेमारी कर जानवरों की चर्बी से घी बनाने वाले पकड़े

छापेमारी कर जानवरों की चर्बी से घी बनाने वाले पकड़े

रूद्रपुर: जानवरों की चर्बी से घी बनाने के काम का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप में रखा भारी मात्रा में जानवरों की चर्बी से बना नकली घी भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलभटृा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 18 सिरौली कला स्थित एक गोदाम से जानवरों के चर्बी से बने नकली घी को पिकअप वाहन में भरा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच तलाशी के बाद 4 लोगों को जानवर की चर्बी समेत नकली घी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम इकबाल, नईम कुरेशी, यासीन मलिक, मोहम्मद आलम हैं। चारों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस काफी एक्टिव मोड में है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पुलभटृा पुलिस ने जनवरो की चर्बी से बने नकली घी को बरामद किया। गिरफ्तार किये गये लोग दरउ, कल्याणपुर, टांढा, चारबीघा, सिरौलीकलां आदि स्थानों पर चर्बी को गलाकर उससे निकलने वाला घी 1 हजार रुपये के हिसाब से बेचते थे। पकड़े गए माल का भाव 2 लाख 5 हजार रुपये के करीब आंका गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments