Latest news
चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु सफाई कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दिए निर्देश कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें दर्ज सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली

राजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली

देहरादून। राजभवन में होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए।
राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments