Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गय होली मिलन कार्यक्रम

राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गय होली मिलन कार्यक्रम

देहरादून। राजभवन में बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया और राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित की। राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
होली के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया। इस अवसर प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए के सिंह, कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments