Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहोमस्टे व्यवसाय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

होमस्टे व्यवसाय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

टिहरी: तिवाडगांव में होमस्टे व्यवसायियों के व्यापार को और सुगम बनाने एवं आनलाईन प्रचार प्रसार के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सौजन्य से मेकमायट्रिप के कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय मेकमायट्रिप कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेक माय ट्रिप के कर्मचारियों द्वारा होमस्टे को मेक माय ट्रिप से जोड़ने के लाभ से अवगत कराया गया। साथ ही आठ होमस्टे को कार्यशाला के दौरान ही मेक माय ट्रिप की साइट पर पंजीकृत किया गया शेष अन्य के अभिलेख एकत्रित कर ऑनलाइन जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर कार्यशाला में लगभग 32 होमस्टे संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया

कार्यशाला में उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पवार ने ग्राम वासियों को होमस्टे के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार हेतु मेक माय ट्रिप से जोड़े जाने हेतु अनुरोध किया साथ ही कहा कि इस वेबसाइट से जोड़ने पर समस्त होमस्टे स्वामियों को घर बैठे ही अच्छा बिजनेस प्राप्त होगा। इस अवसर पर होटल मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसर मुकेश बर्थवाल ने होमस्टे की साज-सज्जा हाउसकीपिंग संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।

कार्यशाला में जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी अतुल भंडारी, ग्राम प्रधान तिवाड़ गांव संगीता रावत मेक मायट्रिप के सीनियर मैनेजर नितिन दीपक एसआईएचएम के प्रोफेसर डॉक्टर अभिषेक चौहान गीता चौहान दरमियान सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments